
#WATCH वाइब्रेंट बॉर्डर गांव को देश का आखिरी गांव कहा जाता था। हमने वह मानसिकता बदल दी। वह देश का आखिरी गांव नहीं हैं। आप सीमा पर जो देख सकते हैं वह मेरे देश का पहला गांव है…मुझे खुशी है कि इस कार्यक्रम के विशेष अतिथि इन सीमावर्ती गांवों के 600 प्रधान हैं। वे यहां लाल किले पर… pic.twitter.com/QpW08iQnNu
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 15, 2023
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले के प्राचीर से विपक्ष पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने परिवारवादी पार्टियों को लोकतंत्र के लिए खतरा बताया. पीएम मोदी ने उन सभी पार्टियों को निशाना बनाया, जो किसी न किसी परिवार के इर्द-गिर्द घूमती हैं या परिवार द्वारा चलाई जाती हैं. पीएम मोदी ने लालकिले से कहा, ‘लोकतंत्र की मजबूती के लिए परिवारवाद से मुक्ति जरूरी है.’
#WATCH चलता-चलाता काल चक्र, अमृत काल का भाल चक्र, सबके सपने अपने सपने, पनपे सपने सारे, धीर चले वीर चले, चले युवा हमारे, नीति सही रीति नई, गति सही राह नई, चुनो चुनौती सीना तान, जग में बढ़ाओ देश का नाम: प्रधानमंत्री मोदी#IndependenceDay2023 pic.twitter.com/vSM4IT7kIM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 15, 2023
पीएम मोदी ने परिवारवादी पार्टियों के चरित्र को समझाते हुए कहा, यह पार्टियां ऑफ द फैमिली, बाय द फैमिली, फॉर द फैमिली. उनका तो जीवनमंत्री ही यही है कि उनकी पॉलिटिकल पार्टी, उनका राजनीतिक दल परिवार का, पारिवार के द्वारा और परिवार के लिए.
#WATCH दिल्ली में लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन समाप्त होने के बाद तिरंगे रंग के गुब्बारे छोड़े गए। pic.twitter.com/OthFODe89Y
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 15, 2023
पीएम मोदी ने परिवाद और तुष्टिकरण की राजनीति पर जमकर हमला बोला. उन्होंने परिवारवादी पार्टियों को लोकतंत्र के लिए बीमारी बताते हुए कहा, ‘लोकतंत्र की बीमारी, परिवारवादी पार्टी.’ पीएम मोदी ने कहा, परिवारवाद और तुष्टिकरण का अंत हो. उन्होंने कहा कि परिवारवाद और तुष्टिकरण ने देश को कमजोर किया है.
#WATCH मेरा दृढ़ विश्वास है कि 2047 में जब देश आजादी के 100 वर्ष मनाएगा तो देश एक विकसित भारत होगा। मैं यह बात अपने देश की क्षमता और उपलब्ध संसाधनों के आधार पर कहता हूं…लेकिन समय की मांग तीन बुराइयों से लड़ने की है – भ्रष्टाचार, वंशवाद और तुष्टिकरण: पीएम मोदी pic.twitter.com/QqPU17ZPN3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 15, 2023
पीएम मोदी ने कहा, लोकतंत्र की मजबूती के लिए परिवारवाद से मुक्ति जरूरी है. उन्होंने प्रश्न पूछने के अंदाज में कहा, ‘लोकतंत्र में परिवारवाद कैसे हो सकता है.’ पीएम मोदी बोले – परिवारवाद लोकतंत्र का सबसे बड़ा दुश्मन है.
आज परिवारवाद और तुष्टीकरण ने हमारे देश को बर्बाद कर दिया है। किसी राजनीतिक दल का प्रभारी केवल एक ही परिवार कैसे हो सकता है? उनके लिए उनका जीवन मंत्र है- परिवार की पार्टी, परिवार द्वारा और परिवार के लिए..: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी pic.twitter.com/EmVUyEHEgj
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 15, 2023
पीएम मोदी ने कहा, ‘आज मेरे देश के लोकतंत्र में एक ऐसी विकृति आई है और वह बीमारी क्या है – परिवारवादी पार्टी है.’ पीएम मोदी ने कहा, परिवारवाद और भाई-भतीजावाद प्रतिभाओं के दुश्मन होते हैं, योग्यता को नकारते हैं. परिवारवाद लोकतंत्र की मजबूती के लिए खतरनाक है
#WATCH 2019 में प्रदर्शन के आधार पर आपने मुझे एक बार फिर आशीर्वाद दिया…अगले पांच साल अभूतपूर्व विकास के हैं। 2047 के सपने को साकार करने का सबसे बड़ा स्वर्णिम क्षण आने वाले पांच साल हैं। अगली बार 15 अगस्त को इसी लाल किले से देश की उपलब्धियों और विकास को आपके सामने रखूंगा:… pic.twitter.com/BXbHCc8Tjw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 15, 2023
पीएम मोदी ने भ्रष्टाचार की बात करते हुए कहा कि अगर देश 2047 तक विकसित होना चाहता है तो हमें भ्रष्टाचार से मुक्ति पानी होगी. उन्होंने कहा, हमें भ्रष्टाचार को सहन नहीं कर सकता. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि हम ईमानदारी से भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ रहे हैं.
#WATCH मेरा दृढ़ विश्वास है कि 2047 में जब देश आजादी के 100 वर्ष मनाएगा तो देश एक विकसित भारत होगा। मैं यह बात अपने देश की क्षमता और उपलब्ध संसाधनों के आधार पर कहता हूं…लेकिन समय की मांग तीन बुराइयों से लड़ने की है – भ्रष्टाचार, वंशवाद और तुष्टिकरण: पीएम मोदी pic.twitter.com/QqPU17ZPN3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 15, 2023
You must be logged in to post a comment.