somdewangan
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन कर रहे हैं। भूमि पूजन से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पारिजात का पौधा लगाया है। इस दौरान उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी दिखाई दिए हैं। इस खास अवसर पर देशभर में खुशियां मनाई जा रही हैं। करीब 492 साल के बाद आज वो दिन आ गया है, जिसका लोगों को सदियों से इंतजार रहा है। भूमि पूजन के लिए अयोध्या में काफी समय से तैयारियां चल रही हैं और आज अयोध्या दुल्हन की तरह सजी हुई है।