somdewangan
एक दुल्हन हाथों में मेंहदी सजाए अपने दूल्हे का इंतजार करती रही। लेकिन दूल्हा बरात लेकर पहुंचने के बजाय दहेज में अल्टो कार की मांग करने लगा। बाद में अपने घर से फरार हो गया। दुल्हन के परिजन बार-बार दूल्हा के परिजनों से बारात लेकर आने की जानकारी करते रहे लेकिन वह बार-बार कोई न कोई बहना बना उन्हें टरकाते रहे।
देर शाम तक जब बरात नहीं पहुंची तो उन्हें दूल्हा के घर से फरार हो जाने पता चला। इससे नाराज दुल्हन के पिता ने आरोपी दूल्हे और उसके परिजनों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। कस्बे के एक व्यापारी ने अपनी बेटी का रिश्ता ईध जागीर गांव के मोहल्ला यासीन नगर के एक युवक के साथ तय किया था।
चार अगस्त को उनके निकाह की तारीख तय की गयी थी। मंगलवार को दूल्हे को बरात लेकर दुल्हन के घर जाना था। दुल्हन अपने हाथों में दूल्हा के नाम की मेंहदी सजाए बारात आने का इंतजार कर रही थी। घर में खुशियों का माहौल था। दुल्हन के परिजनों ने बारातियों की का इंतजाम करने के साथ ही कस्बे के लोगों को भी बारात में शामिल होने की दावत दे रखी थी।