नई दिल्ली। भारत-म्यांमार सीमा पर उग्रवादी समूहों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन के दौरान एक बड़ी घटना हुई है। घात लगाकर बैठे उग्रवादियों ने जवानों पर हमला कर दिया। इस हमले में 3 जवान शहीद हो गई। वहीं 6 जवान जख्मी हुए हैं। घायलों को इंफाल पश्चिम जिले के मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि घटना मणिपुर की राजधानी इंफाल से करीब 95 किलोमीटर दूर पहाड़ी इलाका चंदेल जिले में हुई है। बुधवार रात करीब सवा एक बजे असम राइफल्स के कैंप पर स्थानीय उग्रवादी समूह पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने हमला कर दिया। दौरान असम राइफल्स के तीन जवान शहीद हो गए। इस हमले में 6 जवान घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सेना की ओर से उग्रवादियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इसके साथ ही भारत-म्यांमार सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है।