प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को दी जन्मदिन की बधाई, दीर्घायु की कामना की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को दी जन्मदिन की बधाई, दीर्घायु की कामना की

somdewangan

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का 59वां जन्मदिन है। इस मौके पर प्रदेशभर से सीएम को बधाई संदेश मिल रहे हैं। प्रदेश के मंत्री, कांग्रेस के पदाधिकारी सहित अन्य चाहने वालों की ओर से लगातार बधाई एवं शुभकामनाएं संदेश मिल रहे हैं।

इसी क्रम में पीएम मोदी ने भी ट्वीट कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। अपने ट्वीट में पीएम मोदी ने लिखा- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी को जन्मदिन पर ढेरों शुभकामनाएं। ईश्वर उन्हें दीर्घायु प्रदान करें और सदा स्वस्थ रखे।

Chhattisgarh National