गणेश चतुर्थी के दिन गणपति की 100 साल पुरानी मूर्ति चोरी, केस दर्ज

गणेश चतुर्थी के दिन गणपति की 100 साल पुरानी मूर्ति चोरी, केस दर्ज

somdewangan

आं​ध्र प्रदेश: देशभर में आज गणेश चतुर्थी को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। वही दूसरी ओर आं​ध्र प्रदेश से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां चोरो ने भगवाल गणेश ​​की मूर्ति चुरा कर फरार हो गए।
आपको बतादे कि ये मामला नेल्लूर का है। जिले के अनंतसागरम मंडल में सोमाशिला परियोजना के पास भगवान गणेश के मंदिर में मूर्ति को बदमाशों ने चुरा लिया।
दरअसल गणेश चतुर्थी के दिन सुबह मंदिर के पुजारी ने पाया कि मूर्ति को कुछ उपद्रवियां ने चुरा लिया था।
जानकारी के मु​ताबिक पुजारी ने बताया कि भगवान गणेश की मूर्ति 100 साल प्राचीन है। और यह भगवान शिव के मंदिर में स्थित थी। पुजारी के मुताबिक बदमाशो ने मंदिरो में प्रवेश किया और 100 साल पुरानी मूर्ति को चोरी करके ​ले गया।
पुजारी ने यह भी बताया कि भगवान गणेश की पूजा की जाती रही है। फिलहाल इस घटना के कारण लोगो में आक्रोश बना हुआ है। वही इस घटना के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस की जांच जारी है।

National