somdewangan
नई दिल्ली। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व में बदलाव की मांग के बीच आज कांग्रेस कार्य समिति की बैठक है। सोनिया गांधी के अध्यक्ष पद छोड़ने की इच्छा जाहिर करने के बीच ये बैठक हो रही है। कांग्रेस में नए अध्यक्ष को लेकर बहस तेज हो गई है। इस बीच मध्य प्रदेश के दो पूर्व मुख्यमंत्रियों कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ने सोनिया गांधी से ही अध्यक्ष पद पर रहने की अपील की है। दोनों कांग्रेस नेताओं ने सोनिया गांधी के नेतृत्व में विश्वास जताया है।