SOMDEWANGAN
यूपी। अयोध्या में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण कार्य का भूमिपूजन करेंगे। इस खुशी में मंगलवार रात को पूरा अयोध्या दीपों से रौशन हो गया।
शिलान्यास समारोह से पहले ‘दीपोत्सव’ के मौके पर दीपक जलाए गए। शहर को लाइटों से जगमग किया गया है। देश भर में दीपावली जैसा माहौल है।दीप जलाने की प्रथा प्राचीन काल से चली आ रह ही है।
श्रीराम जब वनवास पूरा कर वापस लौटे थे तो अयोध्यावासियों ने दीप जलाकर राजाराम का स्वागत किया था। उसी दिन को ही दीपावली के रूप में देश भर में मनाया जाता है।
आज कई सदियों बाद श्रीराम का मंदिर बनने जा रहा है। भूमिपूजन के पहले अयोध्या को दीपों से रोशन किया गया है।