बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा को फोन पर लगातार धमकी मिल रही है। साध्वी प्रज्ञा को एक ही नंबर से कई बार कॉल आए हैं। उसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। फोन करने वाले शख्स फोन पर अपशब्दों का भी प्रयोग किया है। साध्वी प्रज्ञा को ये फोना पर दिए गए, उनके बयान के बाद से आ रहे हैं।
साध्वी को फोन करने वाले शख्स ने बीजेपी के भी कई बड़े नेताओं के लिए अपशब्द का प्रयोग किया है। साध्वी प्रज्ञा ने इसे लेकर कमलनाथ नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस अज्ञात नंबर की जांच में जुट गई है। आरोपी साध्वी प्रज्ञा से फोन पर राम मंदिर का भी जिक्र कर रहा था।
महाराष्ट्र से हुआ था गिरफ्तार
दरअसल, सांसद बनने के कुछ दिन बाद ही भरा खत मिला था। जिसमें उन्हें मारने की धमकी दी गई थी। साथ ही खत के साथ एक संदिग्ध पाउडर भी था। पुलिस ने लंबी जांच के बाद आरोपी को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार आरोपी ने अपने परिवार के लोगों को फंसाने के लिए साध्वी प्रज्ञा को वह पाउडर भेजा था।
5 बार पढ़ें हनुमान चालीसा
साध्वी प्रज्ञा हमेशा बयानों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने कहा है कि दिन में 5 बार हनुमान चालीसा का पाठ करें। इसके साथ ही घर में दीप भी प्रज्वलित करें। सांसद साध्वी प्रज्ञा इससे पहले भी विवादित बयान देती रही हैं, जिससे पार्टी की किरकिरी होती रही है। लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई विवादित बयान दिए थे।