5 महीनों से थमे हैं बस के चक्के, भुखमरी की कगार पर 5 लाख लोग

5 महीनों से थमे हैं बस के चक्के, भुखमरी की कगार पर 5 लाख लोग

somdewangan

रांची: कोरोना वायरस पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। कोरोना का कहर पूरे देश को अस्त व्यस्त कर दिया है। इसी बीच झारखंट में बसों के पहिए पिछले 5 महीनों से बिल्कुल थम गया हैं। आपको बतादे कि रांची समेत तमाम जिलों में बस स्टैंड पर सन्नाटा पसरा नजर आ रहा हैं।
राजधानी के सरकारी बस स्टैंड, कांटा टोली और धुर्वा बस स्टैंड पर सभी बसें पिछले 5 महीने से पड़ी-पड़ी बर्बाद हो रही हैं। बस सेवा से जुड़े कर्मियों ने बताया कि अगर हालात जल्दी नहीं सुधरे तो वे दाने-दाने को मोहताज हो जाएंगे। दरअसल, राज्यभर में बस सर्विस से जुड़े करीब सवा लाख लोग हैं। अब इन परिवारों के सामने बसों (Bus Service) की रफ्तार थमने से भुखमरी की स्थिति पैदा हो गई है।
राजधानी रांची के कांटा टोली स्थित खादगढ़ा बस स्टैंड पर बसों की देखरेख करने वाले ड्राइवर और खलासी की भी हालत अब बिगड़ने लगी है। उनकी मानें तो कर्ज लेकर किसी तरह परिवार चल रहा है। अगर हालात जल्द नहीं सुधरे तो दुकानों से राशन भी मिलना बंद हो जाएगा। झारखंड बस ओनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष ने बताया कि राज्य भर में करीब दस हजार बसें चलती है। ऐसी स्थिति में बस सेवा से जुड़े करीब 5 लाख लोगों के सामने भुखमरी की स्थिति पैदा हो गई है। उन्होंने सरकार से जल्द बस सेवा शुरू करने और टैक्स माफ करने की मांग की है।
झारखंड में कोरोना की स्थिति
जानकारी के मुताबिक, झारखंड में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण से 12 और मरीजों की मौत हो गयी। इसके साथ ही राज्य में इस संक्रमण से मृतकों की कुल संख्या 347 तक पहुंच गयी है, जबकि मंगलवार को संक्रमण के 1056 नये मामले सामने आये है। इन्हें मिलाकर राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 32174 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग की मंगलवार देर रात्रि जारी रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में पिछले 24 घंटो में 12 और कोरोना संक्रमितों की मौत हो गयी जिन्हें मिलाकर राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 347 तक पहुंच गयी है।

Jharkhand