25 फरवरी को पुलिस को दी थी सूचना
सुशांत सिंह राजपूत के पिता के वकील की तरफ से काफी चौंकाने वाली बातें सामने आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक सुशांत के पिता के वकील विकास सिंह ने खुलासा किया है कि परिवार को सुशांत के साथ गलत होने की आशंका थी। उन्होंने 25 फरवरी 2020 को ही बांद्रा पुलिस को सूचना दी थी कि सुशांत अच्छे लोगों के साथ नहीं है और देखें कि उनके साथ कुछ गलत न हो जाए।
केस दर्ज करने में हिचकिचा रही थी पटना पुलिस
उनके वकील ने ये भी बताया कि पटना पुलिस पहले रिया चक्रवर्ती के खिलाफ केस दर्ज करने में हिचकिचा रही थी। हालांकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और मंत्री संजय झा के हस्तक्षेप के बाद शिकायत दर्ज हुई।
मुंबई पुलिस पर बड़ा आरोप
वकील विकास ने बताया कि मुंबई पुलिस ने FIR दर्ज नहीं की थी। साथ ही मुंबई पुलिस परिवार पर बड़े प्रॉडक्शन हाउस का नाम देने और उन्हें फंसवाने का दवाब बना रही थी। उन्होंने बताया कि जांच दूसरी दिशा में जा रही थी।