राफेल की भारत में लैंडिंग, अनुपम खेर का ट्वीट

फ्रांस से फाइटर जेट राफेल की पहली खेप बुधवार को भारत पहुंची। 5 राफेल अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर लैंड हुए तो उसका जोरदार तरीके से स्‍वागत हुआ। सोशल मीडिया पर लोगों ने राफेल की तस्‍वीरें, उसके लैंडिंग के वीडियोज शेयर किए।

राफेल की चर्चा करने में बॉलिवुड सिलेब्रिटीज भी पीछे नहीं रहे लेकिन ऐक्‍टर अनुपम खेर का ट्वीट सबसे अलग रहा। उन्‍होंने गाने की लाइन को मजेदार ट्विस्‍ट दे दिया। अनुपम ने ट्वीट किया, ‘मेरे घर राफेल आये औ राम जी…।’

लोगों के आए रिऐक्‍शन्‍सखेर के ट्वीट पर लोगों के अलग-अलग तरह के रिऐक्‍शन्‍स आए हैं। बता दें, आने वाले 5 अगस्‍त को अयोध्‍या में राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन होना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भूमि पूजन कर मंदिर निर्माण के लिए शिलान्यास करेंगे।

भारतीय वायुसेना की बढ़ेगी ताकत
बात करें राफेल की तो भारत सरकार ने कुछ वर्षों पहले लड़ाकू विमान की डील फ्रांस से की थी। इसी कड़ी में 5 विमान भारत पहुंचे हैं। माना जा रहा है कि राफेल की भारतीय वायुसेना में मौजूदगी से देश की ताकत बढ़ेगी।

Entertainment