बॉलीवुड डायरेक्टर निशिकांत कामत की मौत की उड़ी अफवाह, अभी वेंटिलेटर पर

बॉलीवुड डायरेक्टर निशिकांत कामत की मौत की उड़ी अफवाह, अभी वेंटिलेटर पर

somdewangan

नई दिल्ली: बॉलीवुड के लिए साल 2020 सबसे ज्यादा बुरा जा रहा है। लगातार कई बॉलीवुड हस्तियों की मौत ने सबको झंकझोर कर रख दिया है। आपको बतादे कि बॉलीवुड डायरेक्टर निशिकांत कामत के निधन को लेकर सोमवार को सोशल मीडिया पर अफवाह फैली। इसके बाद तो उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग गया। इसके कुछ देर बाद एक्टर रितेश देशमुख ने निशिकांत कामत की मौत की खबर का खंडन किया। डायरेक्टर मिलाप जवेरी ने भी बताया कि निशिकांत कामत अभी जिंदा हैं।
रितेश देशमुख ने ट्विटर पर लिखा, निशिकांत कामत अभी जिंदा है और वेटिलेटर पर हैं। हमें उनके लिए प्रार्थना करना चाहिए। फिल्म सत्यमेव जयते के निर्देशक मिलाप जवेरी ने भी निशिकांत कामत की मौत की खबर को गलत बताया। उन्होंने ट्वीट कर निशिकांत कामत के स्वास्थ्य की जानकारी दी। इससे पहले मिलाप जवेरी ने भी निशिकांत के निधन का ट्वीट किया था।

दरअसल निशिकांत को लीवर सिरोसिस नामक बीमारी है। जिस वजह से वो हैदराबाद स्थित एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ गैस्ट्रोलॉजी में अपना इलाज करवा रहे हैं। हाल ही में उनकी हालत गंभीर हो गई थी, जिस वजह से उन्हें आईसीयू में रखा गया था, लेकिन सोमवार को उनके निधन की खबर सामने आई। कई बॉलीवुड हस्तियों ने इसको लेकर दुख भी व्यक्त किया, लेकिन बाद में एक खबर गलत निकली।

Entertainment