ने शेयर की इंस्टाग्राम स्टोरी
रिद्धिमा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर कलाई पर घड़ी बांधे एक तस्वीर शेयर की है। बता दें कि रिद्धिमा ने अपने पिता ऋषि कपूर लग्जरी रिस्ट वॉच को पहना है। इसके साथ उन्होंने लिखा, ‘मेरे डैड हमेशा मेरे साथ हैं।’
मां और भाई के साथ रह रह रहीं रिद्धिमा कपूर
रिद्धिमा कपूर इस समय अपनी मां नीतू कपूर और भाई रणबीर कपूर के साथ मुंबई में हैं। वह अपने पिता ऋषि कपूर के निधन के बाद अपनी बेटी समारा के साथ दिल्ली से मुंबई पहुंची थी। वह अक्सर अपने पिता से जुड़ी चीजों के सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।
30 अप्रैल को हुआ था ऋषि कपूर का निधन
बताते चलें कि 2018 में ऋषि कपूर को कैंसर का पता चलने के बाद वह पत्नी नीतू सिंह के साथ न्यू यॉर्क इलाज के लिए गए थे। वहां लगभग 1 साल इलाज करवाने के बाद वह 2019 में भारत लौटे थे। उनको 29 अप्रैल को मुंबई के एचएनच रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अगले दिन 30 अप्रैल को उन्होंने वहां अंतिम सांस ली।