JCCJ प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी की भूख हड़ताल जारी, सैकड़ों शिक्षक, SI और पुलिस भर्ती के अभ्यार्थी भी दे रहे धरना

JCCJ प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी की भूख हड़ताल जारी, सैकड़ों शिक्षक, SI और पुलिस भर्ती के अभ्यार्थी भी दे रहे धरना

somdewangan

रायपुर: जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के नेता अमित जोगी शिक्षक भर्ती प्रक्रिया सहित युवाओं की मांगों को लेकर भूख हड़ताल कर रहे हैं। आज हड़ताल का दूसरा दिन है। उनके साथ शिक्षक, SI और पुलिस भर्ती के अभ्यार्थी भी हड़ताल पर बैठे हैं।
अमित जोगी अपने रायपुर स्थित निवास सागौन बंगला में रविवार दोपहर 12 बजे से भूख हड़ताल पर बैठे हैं। हड़ताल के दौरान अमित जोगी ने कहा कि सरकार को हर हाल में युवाओं की मांगों को पूरा करना होगा।

Chhattisgarh