Horoscope Today: June 9, 2023.कैसे रहेगा आज का आपका दिन क्या कहते हैं आपके सितारे? जानिए आज का राशिफल

Dinank..9.6.2023/✍️

आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और शुक्रवार का दिन है। आज दोपहर बाद 3 बजकर 45 मिनट तक वैधृति योग रहेगा। इसके आलावा आज शाम 5 बजकर 9 मिनट तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा।  आज से पंचक भी शुरू हो गए हैं। इसके साथ ही आज शाम 4 बजकर 21 मिनट से शुरू होकर देर रात 3 बजकर 11 मिनट तक पृथ्वी लोक की भद्रा रहेगी। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 9 जून का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि

आज आप खुद को पॉजिटिव ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे। इस ऊर्जा का लाभ आपको अपने काम में साफ-साफ दिखाई देगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के लिए डॉक्टर से अपॉइंटमेंट ले सकते हैं। करियर में तरक्की की संभावनाएं बनेंगी। आपकी कोशिशें आज रंग लाएंगी और आपको सफलता मिलेगी। इस राशि के व्यापारी वर्ग को आज फायदा हो सकता है। आपका दाम्पत्य जीवन शानदार रहने वाला है। लवमेट्स से देर तक बात होगी, कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे। ……लकी रंग – सिल्वर
लकी नंबर- 9

वृष राशि

आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। किसी महत्वपूर्ण काम में आपका शरीर पूरा साथ देगा। आप किसी काम को नए तरीके से करने की कोशिश करेंगे। इस राशि के जो छात्र अपने करियर की शुरूआत में हैं, उन्हें सफलता मिलनी शुरू हो जाएगी। परिवार को समय देने की पूरी कोशिश करेंगे, जिससे परिवार के लोग आपके नजदीक आएंगे। आपको पैतृक सम्पत्ति का लाभ मिल सकता है। ऑफिस में रुका हुआ कोई कार्य आज पूरा करने में सफल होंगे। बॉस आपकी तारीफ करेंगे। ….लकी रंग – मैजेंटा
लकी नंबर- 6

मिथुन राशि

आज किस्मत आपके साथ रहने वाली है। इनकम के रस्ते में चल रही रुकावटें आज खत्म होने के योग बन रहे हैं। बड़े भाई या बहन का पूरा सहयोग मिलेगा। पैसों से संबंधित कुछ मामलों में आज आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होने के योग बन रहे हैं। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ जिंदगी का बेहतरीन अनुभव मिल सकता है।  किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे, इससे आपको प्रसन्नता मिलेगी। 

  • लकी रंग – पिंक
  • लकी नंबर- 6

कर्क राशि

आज का दिन व्यस्तता भरा रहने वाला है। आप पर टारगेट में मिले काम को पूरा करने के लिए दबाव बना रहेगा। दिनभर काम करने के बाद भी कुछ काम बाकी रह सकते हैं। किसी सहकर्मी से सहयोग भी मिलेगा। परिवार में मिली जिम्मेदारी को आप पूरा करने में सफल होंगे। विरोधी पक्ष आप पर ताक लगाए बैठे रहेंगे। शारीरिक रूप से आज आप स्वस्थ महसूस करेंगे। अच्छे स्वास्थ्य के लिए आज जंक फूड अवॉयड करें। किसी कार्य को पूरा करने में जीवनसाथी की सलाह कारगर साबित होगी।  

  • लकी रंग – पर्पल 
  • लकी नंबर- 7

सिहं राशि

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको आय के नए स्त्रोत मिलेंगे जिससे आपकी अच्छी इनकम होगी। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा का फॉर्म भरने के बारे में विचार करेंगे। आपको अपने खर्चों पर रोक लगानी चाहिए। पिछले कुछ समय से आप जिन जिम्मेदारियों से बचना चाह रहे हैं, उन्हें पूरा करना पड़ सकता है। काम को पूरा करने के लिए आपको अपनी पूरी ऊर्जा लगानी पड़ेगी, तभी आपको सफलता मिलेगी। इस राशि के जो लोग पर्यटन के क्षेत्र से जुड़े हैं, उनकी मुलाकात किसी प्रभावशाली व्यक्ति से हो सकती है। 

  • लकी रंग – लाल
  • लकी नंबर- 2

कन्या राशि

आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है। आज के दिन आपके चेहरे पर मुस्कान बिखरी रहेगी। अलग-अलग लोगों से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। आर्थिक लेन-देन आपके पक्ष में रहेगा। जीवनसाथी के साथ बाजार में खरीदारी करने जा सकते हैं। ऑफिस में आपके काम की नई योजनाओं से सीनियर खुश होंगे। आपकी आमदनी के नए नजरिये बनेंगे। इस राशि के जो लोग इंजीनीयरिंग के क्षेत्र से जुड़े हैं, आज उन्हें विदेश की किसी कम्पनी से इंटरव्यू के लिए कॉल आ सकती है। 

  • लकी रंग – हरा 
  • लकी नंबर- 2

तुला राशि

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। साथ ही खान-पान का ध्यान रखें। अपनी समस्या का हल ढूंढने के लिए किसी बड़े की मदद कारगर साबित होगी। आर्थिक स्थिति आज सामान्य बनी रहेगी।  आप बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को आज किसी सामाजिक समारोह में बुलाया जा सकता है। वहां लोग आपकी बातों से काफी प्रभावित होंगे। आपसे जुड़ने की कोशिश करेंगे। दाम्पत्य जीवन खुशहाल बना रहेगा। 

  • लकी रंग – सफेद
  • लकी नंबर- 8

वृश्चिक राशि

आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपकी कलात्मक शैली को काफ़ी सराहना मिलेगी। कहीं से अचानक धन लाभ की संभावनाएं भी बन रही है। इस राशि की महिलाएं आज किटी पार्टी में जा सकती हैं।  वहां आपकी नई दोस्त बनेगी।  आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे। आप जिस भी काम को करने के लिए चुनेंगे, वो जल्द से जल्द पूरा हो जाएगा। स्वास्थ्य भी आज पहले से काफी बेहतर रहेगा। लवमेट्स के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। रिश्ते में नयापन आएगा।

  • लकी रंग – ग्रे
  • लकी नंबर- 4

धनु राशि

आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज का दिन आपके लिए बहुत ही सक्रिय और लोगों से मेल-जोल बढ़ाने वाला है।  कई लोग आपकी राय मांगेंगे। अचानक किसी काम से यात्रा के योग भी बन रहे हैं। इस राशि के मेडिकल स्टूडेंट्स को आज कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। आप शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। आपका पारिवारिक वातावरण शानदार रहने वाला है। जीवनसाथी आज आपको कोई उपहार देंगे।  आपका मन पूरे दिन प्रसन्न रहेगा। 

  • लकी रंग – ब्लू
  • लकी नंबर- 3

मकर राशि

आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।  किसी से बात करते समय मीठी भाषा का प्रयोग करें। ऑफिस के किसी प्रोजेक्ट में जल्दबाज़ी न करें, काम बिगड़ सकता है। व्यायाम पर ध्यान देंगे, तो सेहत अच्छी रहेगी। घर में नन्हे मेहमान के आने से उत्सव जैसा माहौल बनेगा। पार्टी का भी आयोजन करेंगे, जिससे लोगों का आपके घर आना-जाना लगा रहेगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, गुरुजनों से मार्गदर्शन मिलेगा। 

  • लकी रंग – हरा
  • लकी नंबर- 5

कुंभ राशि

आज आपका विश्वास अपने ऊपर बना रहेगा। ऑफिस में आपके दिए सुझावों पर गौर किया जाएगा, जिससे कम्पनी को फायदा मिलना तय है। नया काम शुरू करने को लेकर भी आज विचार कर सकते हैं। घर का माहौल अच्छा रहेगा। पिछले कई दिनों से रुका हुआ काम आज पूरे होंगे।  इस राशि के जो लोग मास कम्यूनिकेशन के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें आज किसी मीडिया कम्पनी में काम करने का सुनहरा मौका मिल सकता है। लवमेट्स के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है।  एक दूसरे को समझने की कोशिश करेंगे। 

  • लकी रंग – ब्लू
  • लकी नंबर- 6

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए ठीक रहने वाला है। बिजनेस में आपके साथ कुछ अच्छा हो सकता है। आपको काफी धनलाभ भी हो सकता है। आपका नए लोगों से कॉन्टैक्ट बढ़ेगा। आप धैर्य बनाये रखें, परिस्थितियां आपके फेवर में रहेंगी। स्टूडेंट्स को आज नये प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ कई दिनों से चल रही अनबन आज आपके पहल करने से समाप्त हो जाएगी। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। 

  • लकी रंग – पीला
  • लकी नंबर- 1

Leave a Comment