BREAKING : स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन ब्लॉक की अधिसूचना, आप किस जोन में आते हैं.. देखिए

BREAKING : स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन ब्लॉक की अधिसूचना, आप किस जोन में आते हैं.. देखिए

somdewangan

रायपुर। स्वास्थ्य विभाग ने रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन वाले क्षेत्रों की नई सूची जारी की है। 2 अगस्त तक के कोरोना आंकड़ों के मद्देनजर जारी हुई सूची में पूरा छत्तीसगढ़ रेड जोन में हैं। प्रदेश के सभी 28 जिले के 25 में जिला मुख्यालय में कोरोना का खतरा है।
छत्तीसगढ़ के सभी 28 जिलों की बात करें तो कोरोना बढ़े खतरे के बीच रेड जोन में 114 ब्लाक दर्ज किए गए हैं। वहीं 6 विकासखंड आरेंज जोन में रखे गए हैं। राजनांदगांव में सर्वाधिक 9 ब्लाक रेड जोन में पाए गए हैं।


रायगढ़ जिले के 7 ब्लाक रेड जोन में हैं। वहीं राजधानी रायपुर की बात करें तो रायपुर 5 विकासखंड रेड जोन में शामिल किए गए हैं। चार जिलों में सिर्फ एक-एक विकासखंड रेड जोन में है। पेंड्रा-गौरेला, धमतरी, नारायणपुर और सुकमा जिले का सिर्फ एक-एक विकासखंड रेड जोन में है।

Chhattisgarh