somdewangan
रायपुर: प्रदेश के वन मंत्री मोहम्मद अकबर के बड़े भाई, मोहम्मद अख्तर का आज सुबह निधन हो गया। कुछ दिन पहले वे कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। उनका उपचार निजी अस्पताल में चल रहा था।
वहीं कल यानी शनिवार की जांच में वे कोरोना निगेटिव हो गए थे, जिसके बाद उन्हें कमरे में शिफ्ट किया गया था, लेकिन आज सुबह दिल का दौरे के बाद वे नहीं रहे। उनकी उम्र 70 वर्ष थी। इधर खबर फैलते ही शोक की लहर दौड़ गई।