Breaking : दो नाबालिग सगी बहनों के साथ 11 लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

Breaking : दो नाबालिग सगी बहनों के साथ 11 लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

रायपुर/बलौदाबाजार। जिले के पलारी थाना क्षेत्र में दो नाबालिग बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। घटना डेढ़ महीने पहले की है। पलारी थाने के केसला गांव की घटना बताई जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने मामले में 10 आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली है। डेढ़ महीने पहले दोनों सगी बहने अपने दोस्त से मिलकर वापस घर लौट रही थी। तभी रास्ते में 11 आरोपियों ने रोक कर उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और उनका वीडियो बना लिया। इसके बाद नाबालिगों ने अपने परिजनों को घटना की आपबीती बताई जिसके बाद परिजनों ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई।

Chhattisgarh