रायपुर। प्रदेश मेें कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है यहां रोजाना कई नए मरीजो की पुष्टी हो रही है। साथ साथ अब मौतो का आकड़ा भी बढ़ने लगा है। इसी बीच खबर आ रही है। कि भिलाई के महापौर व विधायक देवेंद्र यादव भी कोरोना के चपेट में आ गये है। देवेन्द्र यादव ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। उन्होंने लिखा कि पिछले कुछ दिनो से अस्वस्थ महसूस होने पे होम आइसोलेशन पे था। आज कोविड 19 रैपिड टेस्ट में मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है।किसी को भी चिंतित होने की जरूरत नहीं है,पिछले दिनों में किसी से भी सम्पर्क में नहीं आया हूँ। सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएँ जल्द स्वस्थ होकर आपके बीच वापस आऊँगा।