somdewangan
बिजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सली क्षेत्र इशुलनार और पुन्नुर जंगल के बीच पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें जवानों ने एक महिला नक्सली को ढेर कर दिया। मुठभेड़ में मारे गए नक्सली मिलिट्री प्लाटून नम्बर 11 का सदस्य बताया जा रहा है।
मुठभेड़ की पुष्टि एसपी कमलोचन कश्यप ने की है। पुलिस को जंगल में नक्सली मूवमेंट की सूचना जवानों को मिली थी। जिसके बाद डीआरजी, एसटीएफ, कोबरा 204 और सीआरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई कर ऑपरेशन चलाया।
इस दौरान पुलिस की नक्सलियों के मिलिट्री प्लाटून नम्बर 11 के साथ मुठभेड़ हो गई। वहीं जवानों ने एक महिला को मार गिराया। जवानों की ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए। मौके से एक 12 बोर बंदूक, कारतुस, डेटोनटर, विस्फोटक, टेंट और भारी मात्रा में नक्सली सामग्री बरामद किया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जंगल में अभी भी ऑपरेशन जारी है।