महासमुंद: महांसमुंद जिले में एक बड़े सेक्स रैकेट का भांडाफोड़ हुआ, जिसमें 8 महिलाओ और युवतियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आपको बतादे कि गिरफ्तार किये गए महिलाएं और युवतियां तुमगांव, भाटापारा रायपुर और पश्चिम बंगाल से है।
मामला महासमुंद जिले के तुमगांव का है। जानकारी के मुताबिक कई दिनो से यहां देह व्यापार का धंधा चल रहा था।
बतादे कि तुमगांव में पिछले कई दिनो से देह व्यापार का धंधा चल रहा था, जिसकी शिकायत पुलिस को लगातार मिल रही थी।
मुखबिर की सूचना में पुलिस ने आज दबिश देकर कुछ युवतियां समेत 8 महिलाएं को हिरासत में ले लिया।
गिरफ्तार महिलाओं और युवतियों में 2 तुमगांव, 4 रायपुर, 1 भाटापारा और 1 पश्चिम बंगाल से है। प्रथम दृष्टया सभी पर धारा 151 के तहत कार्रवाई की गई है। आपको याद होगा, तुमगांव में देह व्यापार की यह पहली खबर नहीं है। इसके पहले भी यहां पर पुलिस ने कई बार दबिशें दी हैं और कई आरोपियों को अरेस्ट भी किया है, बावजूद यहां यह धंधा नहीं रूक पा रहा है।
देखिए विडियो