पिता ने 8 माह के मासूम के साथ अपने 3 बच्चों को नदी में फेंका, खुद भी लगा दी छलांग

पिता ने 8 माह के मासूम के साथ अपने 3 बच्चों को नदी में फेंका, खुद भी लगा दी छलांग

somdewangan

रायगढ़: जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां पिता ने अपने तीन मासूम बच्चो को फेंक दिया और खुद भी नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या कर लिया।
बताया जा रहा है कि बच्चो की उम्र महज 8 साल, 4 साल व 8 माह ही थी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस और गोताखोर की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन नदी में बहाव काफी तेज होने की वजह से चारों को ढूंढने में गोताखोरों को भी दिक्कतें आ रही हैं।
मिली जानकारी के अनुसार घटना रविवार की सुबह 5 बजे की है। मृतक का नाम कार्तिकेश्वर राठिया (40 वर्ष) है। उसकी दिमागी हालत कुछ ठीक नहीं थी। वह एसईसीएल का कर्मचारी था। वह किसी सामाजिक कार्यक्रम में ग्राम बर्रा से एडु आया हुआ था।
आज सुबह अपने चारों बच्चों को लेकर वह घर से निकला था। पत्नी को शक होने पर पति व बच्चों को ढूंढते हुए वह नदी के पास जा पहूंची। तब मां को देख एक बच्चे ने दौड़ कर उनसे लिपटकर अपनी जान बचाई।
वहीं अपने बाकी तीन बच्चों को पिता ने नदी में एक एक कर फेंक दिया और खुद भी छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पहुंच शवों की तलाश कर रही है।

Chhattisgarh