दरिंदे मामा ने लूट ली अपनी ही भांजी की आबरू, पिछले 8 महिने से दे रहा था घटना को अंजाम

दरिंदे मामा ने लूट ली अपनी ही भांजी की आबरू, पिछले 8 महिने से दे रहा था घटना को अंजाम

somdewangan

राजिम: गोबरा नवापरा में रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आयी हैै। जहां 13 साल के मामा ने अपनी ही 8 साल की भां​जी को हवस का शिकार बना लिया। आपको बतादे कि दरिंदे मामा पिछले 8 महिने से अपनी भांजी से दुष्कर्म कर रहा था। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने दरिंदे मामा को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार पीड़िता अपने ननिहाल में रहती थी। पीड़िता ने जनवरी में अपनी मां के साथ अपने नानी के यहां आई थी।
यहां एक रोज पीड़िता के 13 वर्षीय आरोपी मामा ने उसे घर की छत पर ले जाकर दुष्कर्म किया और किसी को इसकी जानकारी नहीं देने कहा। नादान भांजी भी मामा की बातों में आ गई और उसने किसी को कुछ भी नहीं बताया। इसके बाद आरोपी का हौंसला बढ़ गया और पीड़िता जब-जब ननिहाल आती, आरोपी उसके साथ दुष्कर्म करता।
इसी दौरान 15 दिन पूर्व पीड़िता अपनी मां के साथ रक्षाबंधन पर ननिहाल आई तो भी आरोपी ने उससे दुष्कर्म किया। पिछले दो दिनों से पीड़िता को शारीरिक दिक्कत होने लगी, तो उसकी मां ने आज उससे पूछताछ की। इस पर पीड़िता ने आरोपी मामा की सारी करतूत उसे बयां कर दी। इसके बाद पीड़िता की मां उसे लेकर थाना पहुंची और आरोपी के विरुद्ध शिकायत दर्ज करवाकर कार्रवाई की मांग की।

Chhattisgarh