डॉ रमन सिंह पर कांग्रेस ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, कहा- घोटालों का पैसा पूर्व सीएम के पास पहुंचा है

डॉ रमन सिंह पर कांग्रेस ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, कहा- घोटालों का पैसा पूर्व सीएम के पास पहुंचा है

रायपुर: कांग्रेस पार्टी ने मंगलवार को एक पत्रकार वार्ता का आयोजन राजीव भवन में किया। प्रेसवार्ता में कांग्रेस दल के नेताओं ने डॉ रमन सिंह पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। पार्टी ने कहा की रमन सिंह ने आय से अधिक संपत्ति बनाई है। उन्होंने जो शपथ पत्र चुनाव आयोग में 2003 में पेश किया और 2018 में तो इन 15 वर्षों में उनकी आय से अधिक संपत्ति कैसे बन गई। साथ ही उनकी पत्नी वीणा सिंह की संपत्ति भी अधिक है तो विकास के नाम पर निकली राशि और घोटालों का पैसा रमन सिंह के पास पहुंचा है। प्रेस वार्ता में शैलेष नितिन त्रिवेदी, विकास तिवारी, गिरीश देवांगन आदि नेता उपस्थित हुए।
निष्पक्ष जांच हो
वार्ता में बताया गया की चुनाव आयोग ने आर्थिक मामलों की जानकारी लेने के लिए शपथ पत्र बनाया गया था। डॉ रमन सिंह की संपत्ति 15 साल में बढ़ोत्तरी हुई है उसकी जांच होनी चाहिए। विकास तिवारी ने मोदी से अपील भी की डॉ रमन सिंह पर ईडी, सीबीआई और इन्कम टेक्स विभाग की जांच हो। पनामा पेपर की भी जांच हो।
न कारोबार न उद्योग
कांग्रेस ने कहा कि सभी को पता है की डॉ रमन सिंह एक सामान्य परिवार से आते हैं जिनका न कोई कारोबार है और न ही उद्योग। उनके पिता एक सामान्य वकील थे और स्वयं रमन सिंह एक असफल आयुर्वेद डॉक्टर तो फिर इतना पैसा आया कहाँ से। तिवारी ने नरेंद्र मोदी से अपील की जांच पीएम मोदी स्वयं कराएं है कि वे ” न खाउंगा न खाने दूंगा’” के अपने वादे पर अमल करें और बहुत कुछ खाकर सत्ता खो चुके रमन सिंह के खलिफ भी जांच के आदेश दें। साथ पूर्व मुख्यमंत्री से मांग कि वे भी अपनी और अपनी पत्नी की संपत्ति में बेहिसाक बढ़ोत्तरी का हिसाब राज्य की जनता को दें।

Chhattisgarh