somdewangan
रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से नए संक्रमितों की पुष्टि हो रही है। वहीं, मौत के आंकड़ों में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर प्रदेश में कोरोना की स्थिति को लेकर जानकारी दी है। जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में आज कुल 395 नए मामले सामने आए हैं और 217 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। वहीं आज सर्वाधिक 6 और कोरोना संक्रमित की मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में आज रायपुर- 174, दुर्ग- 53, बिलासपुर- 37, राजनांदगांव- 31, रायगढ़- 19, नारायणपुर- 12, जांजगीर- 9, कोरबा- 8, बलरामपुर- 8, गरियाबंद- 7, बालोद- 6, महासमुंद- 6, कांकेर- 6, जशपुर- 3, धमतरी- 2, बलौदाबाजार- 2, सरगुजा- 2, कोरिया- 2, बेमेतरा- 1, सूरजपुर- 1 और अन्य राज्य- 6 मरीज की पुष्टि हुई है।
बता दें कि प्रदेश अब तक सामने आए कुल 10932 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से 8088 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं और 77 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 2767 मरीजों का उपचार जारी है।