राखी सावंत की मां का निधन, काफी समय से गंभीर बीमारियों से जूझ रही थीं

फिल्म अभिनेत्री राखी सावंत की मां जया सावंत का शनिवार को निधन हो गया। कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद आज शाम मुंबई के अस्पताल में उनका निधन हो गया। राखी और उनकी दोस्त ने मीडिया से इस खबर की पुष्टि की है। राखी ने ईटाइम्स से बात करते हुए कहा कि मां अब नहीं रही। उन्होंने कहा कि मां जया सावंत के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था और उनकी हालत नाजुक थी। राखी सावंत की दोस्त ने खुलासा किया कि मैंने मॉनिटर में उतार-चढ़ाव देखा। आधे घंटे बाद परिवार को बताया गया कि जया सावंत का निधन हो गया है।

इससे पहले राखी सावंत ने मीडिया से बात करते हुए बताया था कि उनकी मां की तबीयत बेहद खराब है। उन्हें ब्रेन ट्यूमर और कैंसर हुआ था। हालात ऐसी थी कि राखी की मां बात तक नहीं कर पा रही थीं। ऐसे में इलाज में खर्चा भी काफी था। राखी ने बताया था कि उनकी मां के इलाज में मुकेश अंबानी मदद कर रहे थे। राखी की मां अस्पताल में भर्ती थीं। उनके कैंसर का इलाज चल रहा था। उनकी मां को टाटा मेमोरियल अस्पताल से क्रिटिकेयर अस्पताल ले गए थे। राखी ने मदद करने के लिए मुकेश अंबानी का शुक्रिया कहा था।

Leave a Comment