Bihar Flood: 'मेरे विकास को बाढ़ का श्राप लग गया सरकार'… एक ब्रेड से पल रहा पेट!

पूर्वी चंपारण/ सारण/ गोपालगंज/ मुंगेर:बिहार में बाढ़ लगातार कहर बरपा रही है। उत्तर बिहार में बाढ़ की स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है। बाढ़ ने राज्य के एक और जिले समस्तीपुर को अपनी चपेट में ले लिया है। इस तरह अब राज्य के 12 जिलों के 101 प्रखंडों की 837 पंचायतें बाढ़ की चपेट में आ गई हैं। इससे 29.62 लाख से अधिक आबादी बाढ़ से प्रभावित हुई है। वहीं अलग-अलग जिलों में पानी में डूबने से 21 लोगों की मौत हो चुकी है। पश्चिम चंपारण में 8, समस्तीपुर और दरभंगा में 3-3, सहरसा में 5 और गोपालगंज में दो लोगों मौत हुई है। सबसे बुरा हाल पूर्वी चंपारण का है। ये जिला उस बाढ़ का सामना कर रहा है जो यहां के लोगों ने आज से पहले कभी नहीं देखी थी।

बाढ़ में विस्थापितों की ये तस्वीर पूर्वी चंपारण की है जहां पूरे परिवार ने सड़क पर शरण ले रखी है। इनका दुधमुंहा बच्चा भूखा था तो किसी ने तरस खाकर उसे एक ब्रेड दे दिया। ये बच्चा मासूम है, इसे नहीं बता कि ये अपने घरवालों के साथ कितनी बड़ी विपदा झेल रहा है। ढंग की जिंदगी जीने की बात ही छोड़ दीजिए, यहां तो इन गरीबों को जान के लाले पड़े हुए हैं।

77233015

77189124

77233493

77234657

70433014

Bihar