पटना। बिहार में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। यहां रोजाना सैकड़ो मरीजो की पुष्टी हो रही है। वही मौतो का आकड़ा में भी इजाफा हो रहा है। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर प्रदेश में कोरोना की स्थिति को लेकर जानकारी दी है। जानकारी बुलटिन के अनुसार बिहार में आज कुल 4071 नए मरीजो की पुष्टी हुई है। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितो की संख्या बढ़कर 86812 हो गई है।
बिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक बिहार के सभी जिलों से ये नए मामले सामने आये हैं। आपको बता दें कि इससे पहले बाईट दिन 3021 ही मामले सामने आये थे। मंगलवार को जारी ताजा अपडेट के मुताबिक बिहार में 4071 लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 86812 हो गई है।
बिहार में अबतक कुल 51315 मरीज ठीक हो चुके हैं। जबकि 400 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।
