मुजफ्फरपुरबिहार के 14 जिलों की 3963728 आबादी बाढ़ से प्रभावित है। हजारों लोग बाढ़ के चलते बेघर हुए हैं। खासकर दियारा क्षेत्र के गांव के लोगों को घर छोड़कर किसी सुरक्षित जगह पर जाकर आश्रय लेना पड़ा है। बिग बॉस फेम सिंगर दीपक ठाकुर के गांव में भी बाढ़ का पानी घुस गया है। दीपक बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित आथर गांव के रहने वाले हैं। उनके गांव में बाढ़ के पानी का रेला है। नवभारत टाइम्स.कॉम के पास मौजूद तस्वीर में दिख रहा है कि दीपक ठाकुर के घर में किस तरह पानी भरा हुआ है।
77286128
तस्वीरों में साफ तौर से दिख रहा है कि दीपक ठाकुर के गांव के घरों में कमर तक पानी भरा हुआ है। सामान पानी में तैर रहे हैं। जल संसाधन विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बागमती नदी सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर एवं दरभंगा में, बूढ़ी गंडक नदी मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर एवं खगड़िया में, कमला बलान नदी मधुबनी में, गंगा नदी भागलपुर में, अधवारा नदी सीतामढ़ी में, खिरोई दरभंगा में और महानंदा नदी पूर्णिया में खतरे के निशान से उपर बह रही है।
दीपिक ठाकुर ने इंस्टाग्राम पर अपने गांव और घर में आई बाढ़ की भयावह तस्वीरें और वीडियो शेयर किया है। दीपक ने सोशल मीडिया के जरिए बिहार के लोगों की मदद की गुहार लगाई है। दीपक ने लिखा है, ‘हमारे गांव आथर, मुजफ्फरपुर (बिहार) के लोग बाढ़ से बेहाल हैं। हमारा खुद का भी घर जल मग्न है, अन्न के एक एक दाने को तरस रहे हैं।’
दीपक ने पोस्ट में सोनू सूद, मनोज बाजपेयी, मनोज तिवारी, पंकज त्रिपाठी, अक्षय कुमार, सिद्धार्थ शुक्ला, करणवीर बोहरा, मीका सिंह, सलमान खान के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह का टैग किया है।
दीपक ठाकुर के गांव में दिख रहा है कि लोग नाव पर सामान लादकर वहां से निकलने की कोशिश कर रहे हैं।
बिहार के 14 जिलों – सीतामढ़ी, शिवहर, सुपौल, किशनगंज, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, पूर्वी चम्पारण, पश्चिम चंपारण, खगडिया, सारण, समस्तीपुर, सिवान एवं मधुबनी में लोग बाढ़ से बेहाल हैं।
बिहार में अबतक बाढ़ से दरभंगा जिले में सबसे अधिक सात लोगों तथा पश्चिम चंपारण में चार व्यक्ति की मौत हो चुकी है।